Back to Agri Nidan

मक्का और स्वीट कॉर्न फसल शेड्यूल 2026: spray, drip और पोंगली की दवा (Maize & Sweet Corn Crop Schedule)

4 min read By Farmkart Agronomy Team

यह शेड्यूल मक्का (100–115 दिन) और स्वीट कॉर्न (70–80 दिन) दोनों के लिए है। मात्रा 1 एकड़ के लिए है और दिन अंकुरण से गिने गए हैं।

चँवर से पहले सबसे ज़रूरी: Zinglo और Cal-Xtra 40

Zinglo: मक्का को Zinc सबसे ज़्यादा चाहिए

Zinc की कमी में नई पत्तियाँ सफ़ेद-पीली निकलती हैं (सफ़ेद कली), पत्तों पर सफ़ेद पट्टियाँ आती हैं और पौधा छोटा रह जाता है। चूने वाली मिट्टी और ज़्यादा DAP वाले खेत में यह कमी और बढ़ती है। Zinglo में Zinc glycine से जुड़ा है, इसलिए पत्ते और जड़ इसे जल्दी सोखते हैं।

कब दें: दिन 20 drip से, दिन 25–30 spray में, और दिन 40–44 चँवर से पहले spray में।

Cal-Xtra 40: चँवर से पहले Calcium और Boron

Boron से पराग मज़बूत होता है और भुट्टे के सिरे तक दाने भरते हैं। Calcium से तना मज़बूत होता है, पौधा हवा में कम गिरता है। कब दें: दिन 40 पर drip से, Boron 20% के साथ।

हर बार के नियम

  • हर spray में सबसे पहले Ionex 0.5–1 ml प्रति लीटर, फिर दवा।
  • Spray पोंगली में जाए: नोज़ल पौधे के ऊपर रखें, इल्ली वहीं छिपती है।
  • चँवर और बाल के समय कीटनाशक नहीं; सारे कीटनाशक चँवर दिखने से पहले पूरे करें।
  • Spray सुबह 10 बजे से पहले या शाम 4 बजे के बाद; 150–200 L पानी प्रति एकड़।

1. शुरुआती बढ़वार (दिन 15–24)

दिन तरीका Product और मात्रा / एकड़ काम
15 Drip Carbon Flux 1 L घनी रेशेदार जड़ें, ज़्यादा पानी और खाद का सोखना
15 Spray Atlanta Gold 400 ml (30–40 ml / 15 L पंप) + Emamectin benzoate 5% SG 125 g (9–13 g / पंप) तनाव से जल्दी उबरना, तेज़ बढ़त; पोंगली में छिपी फॉल आर्मीवर्म की छोटी इल्ली पर नियंत्रण
20 Drip Zinglo 250 g (इस दिन कोई और खाद नहीं) शुरुआत में ही Zinc की कमी पूरी; सफ़ेद कली नहीं
22 Drip Urea 10 kg हरे, बड़े पत्ते

सलाह: हर हफ़्ते 10 पौधों की पोंगली देखें; बारीक बुरादा और कटे पत्ते फॉल आर्मीवर्म का संकेत है। इल्ली दिखते ही पोंगली में सूखी रेत डालें। 25 दिन तक निंदाई पूरी करें।

2. तेज़ बढ़वार, चँवर से पहले (दिन 25–44)

दिन तरीका Product और मात्रा / एकड़ काम
25–30 Spray Zinglo 100 g (8–10 g / पंप) + Spinetoram 11.7% SC 100 ml (8–10 ml / पंप) पत्तों से सीधा Zinc; फॉल आर्मीवर्म पर अलग group की दवा (IRAC 5)
35 पोंगली में Chlorantraniliprole 0.4% GR 4 kg (हर पौधे की पोंगली में चुटकी भर) पोंगली की इल्ली पर कई दिन असर (IRAC 28)
36 Drip Urea 10 kg बढ़त के लिए Nitrogen
40 Drip Cal-Xtra 40 2 kg + Boron 20% 500 g मज़बूत तना, मज़बूत पराग, भुट्टे के सिरे तक दाने
40–44 Spray Zinglo 250 g + Emamectin benzoate 5% SG 125 g चँवर से पहले आख़िरी Zinc और आख़िरी कीटनाशक

Cal-Xtra 40 वाले दिन phosphate या sulphate वाली खाद न मिलाएँ।

3. चँवर और भुट्टा निकलना (दिन 45–55)

Spray (दिन 55–65, सिर्फ़ पत्तों पर धब्बे दिखें तब): Atlas Duo 100 g (8–10 g / पंप) – पत्ती झुलसा और गेरुआ से बचाव।

सलाह: इस समय पानी सबसे ज़रूरी है; चँवर और बाल निकलते समय पानी की कमी से उपज सबसे ज़्यादा घटती है। बाल निकलने का दिन लिख लें; स्वीट कॉर्न लगभग 20 दिन बाद तैयार होता है। भुट्टे के सिरे पर ख़ाली दाने परागण या Boron की कमी का संकेत हैं।

4. दाना भराई (दिन 56–80)

दिन फसल Drip – मात्रा / एकड़ काम
62 स्वीट कॉर्न (कटाई से 10 दिन पहले) NPK 00:00:50 5 kg + ProGibb Easy (Gibberellic acid 40% WSG) 12.5 g दाना भरता है, मिठास बढ़ती है, भुट्टा लंबा
75 मक्का NPK 00:00:50 5 kg दाने का वज़न, आकार और चमक

सलाह: स्वीट कॉर्न तब तोड़ें जब बाल भूरे और सूखे हों और दाना दबाने पर दूध जैसा रस निकले (आमतौर पर बाल निकलने के 20–22 दिन बाद)। सुबह तोड़ें और उसी दिन बेचें। मक्का में दाना भरने तक सिंचाई जारी रखें।

5. पकाव और कटाई (दिन 81–115)

छिलके सूखे-भूरे, दाना कड़ा और दाने के निचले सिरे पर काली परत दिखे तो मक्का पकी है। भुट्टों को अच्छी तरह सुखाएँ; नमी रही तो भंडारण में फफूंद और कीट लगते हैं। कटाई के बाद डंठल खेत में न जलाएँ।

पूरा शेड्यूल एक नज़र में

दिन तरीका Products
15 Drip Carbon Flux
15 Spray Atlanta Gold + Emamectin benzoate 5% SG
20 Drip Zinglo
22 Drip Urea
25–30 Spray Zinglo + Spinetoram 11.7% SC
35 पोंगली में Chlorantraniliprole 0.4% GR
36 Drip Urea
40 Drip Cal-Xtra 40 + Boron 20%
40–44 Spray Zinglo + Emamectin benzoate 5% SG
55–65 Spray Atlas Duo (ज़रूरत हो तो)
62 Drip NPK 00:00:50 + ProGibb Easy (स्वीट कॉर्न)
75 Drip NPK 00:00:50 (मक्का)

ये सभी products अपने नज़दीकी Farmkart partner से ख़रीदें। सलाह के लिए call करें: 88238 88238.

दवा की मात्रा और कटाई से पहले का इंतज़ार label से मिलाकर ही उपयोग करें।