Back to Agri Nidan

चना फसल शेड्यूल 2026: बुवाई से कटाई तक spray और drip की पूरी जानकारी (Chana Crop Schedule)

5 min read By Farmkart Agronomy Team

चने की फसल 110–115 दिन की होती है। सही अवस्था पर सही पोषण और सुरक्षा मिले तो पौधे में ज़्यादा शाखाएँ, ज़्यादा फूल और हर फूल से फली बनती है। यह शेड्यूल 1 एकड़ के लिए है और दिन अंकुरण से गिने गए हैं।

हर spray के नियम

  • सबसे पहले Ionex: टंकी में पानी भरें, Ionex 0.5–1 ml प्रति लीटर डालें, हल्का पीला रंग आए तब दवा मिलाएँ। इससे पानी दवा के लायक बनता है।
  • मिलाने का क्रम: पानी → Ionex → powder (SG, WG) → liquid (SC) → NPK और seaweed।
  • पानी की मात्रा: एक एकड़ में 150–200 L, यानी 15 L के 10–13 पंप।
  • समय: सुबह 10 बजे से पहले या शाम 4 बजे के बाद। तेज़ हवा और बारिश में नहीं।

फसल की अवस्थाएँ

दिन अवस्था लक्ष्य
0–14 बुवाई और जमाव पूरा और एक समान जमाव, स्वस्थ जड़
15–34 शुरुआती बढ़वार घनी जड़ें और ज़्यादा शाखाएँ
35–49 शाखा बढ़वार ज़्यादा शाखाएँ, फूल के लिए तैयार पौधा
50–69 फूल अवस्था ज़्यादा फूल, हर फूल से फली
70–89 फली बनना हर फली में भरा हुआ दाना
90–115 दाना भराई और पकाव बड़ा, चमकदार, वज़नदार दाना

1. बुवाई और जमाव (दिन 0–14)

  • बीज उपचार कभी न छोड़ें। चने का उकठा बीज और मिट्टी से आता है; बाद में इसकी कोई दवा नहीं।
  • नमी में 5–7 cm गहराई पर बुवाई करें। उथली बुवाई में जमाव कम और उकठा ज़्यादा होता है।
  • खेत में पानी न रुकने दें। गीली मिट्टी में जड़ सड़ती है।

नज़र रखें: उकठा (पौधा अचानक मुरझाए, तना चीरने पर काली धारी), कटुआ इल्ली, जमाव में खाली जगह।

2. शुरुआती बढ़वार (दिन 15–34)

Spray 1: दिन 15–25

Product मात्रा / एकड़ 15 L पंप में काम
Ionex 0.5–1 ml/L 8–15 ml पानी को दवा के लायक बनाता है
Atlanta Gold 400 ml 30–40 ml ज़्यादा शाखाएँ; ठंड में भी बढ़त नहीं रुकती
Emamectin benzoate 5% SG 125 g 9–13 g पत्ते और कोंपल खाने वाली इल्ली (IRAC 6)
NPK 13:40:13 1 kg 75–100 g जड़ मज़बूत, शुरुआती ताक़त

Drip: दिन 15–25 (पहली सिंचाई के साथ)

Carbon Flux 1 L प्रति एकड़: जड़ें घनी और लंबी बनती हैं, पौधा ज़्यादा पानी और खाद खींचता है।

सलाह: 25–30 दिन पर निंदाई करें। मुरझाए पौधे उखाड़कर खेत से बाहर करें। पानी हल्का दें; ज़्यादा पानी से पौधा सिर्फ़ बढ़ता है, फली कम लगती है।

3. शाखा बढ़वार (दिन 35–49)

Spray 2: दिन 35–40

Product मात्रा / एकड़ 15 L पंप में काम
Ionex 0.5–1 ml/L 8–15 ml पानी सुधार
Atlas Duo 100 g 8–10 g धब्बे, झुलसा, सूखने वाली फफूंद से बचाव (FRAC 3 + 11)
Emamectin benzoate 5% SG 125 g 9–13 g फूल से पहले इल्ली ख़त्म
NPK 13:40:13 1 kg 75–100 g फूल बनाने की ताक़त

Drip: दिन 45 (फूल से पहले)

Product मात्रा / एकड़ काम
Cal-Xtra 40 2 kg फूल और फली को पौधे से मज़बूती से जोड़े रखता है, फूल कम झड़ते हैं
Boron 20% 500 g फूल को फली में बदलने में मदद

इस दिन phosphate या sulphate वाली खाद न मिलाएँ। बिना drip वाले खेत में Cal-Xtra 40 को 10–15 kg रेत या सड़ी गोबर खाद में मिलाकर जड़ों के पास डालें और हल्की सिंचाई करें।

सलाह: 35–40 दिन पर ऊपर की कोंपल तोड़ें (खुटाई), बगल की शाखाएँ बढ़ती हैं। फूल आने से पहले सिंचाई पूरी करें।

नज़र रखें: झुलसा (गोल भूरे धब्बे), कोंपल पर फली छेदक के सफ़ेद-पीले अंडे, फूल से पहले सूखते पौधे।

4. फूल अवस्था (दिन 50–69)

Spray 3: दिन 50–60 (शाम को करें)

Product मात्रा / एकड़ 15 L पंप में काम
Ionex 0.5–1 ml/L 8–15 ml पानी सुधार
Atlanta Gold 400 ml 30–40 ml ठंड और पाले में भी फूल नहीं झड़ते
Emamectin benzoate 5% SG 125 g 9–13 g फूल और नई फली खाने वाली इल्ली
Zinglo 250 g 19–25 g Zinc की कमी पूरी, ज़्यादा फूल से फली

सलाह: फूल पर सिंचाई न करें, फूल झड़ते हैं। Spray शाम 4 बजे के बाद करें, सुबह मधुमक्खियाँ फूल पर होती हैं। पाले की रात खेत की मेड़ पर धुआँ करें।

5. फली बनना (दिन 70–89)

Spray 4: दिन 70–80

Product मात्रा / एकड़ 15 L पंप में काम
Ionex 0.5–1 ml/L 8–15 ml पानी सुधार
Hexaconazole 75% WG 30 g 2–3 g फली और पत्तों पर फफूंद से बचाव (FRAC 3)
Kestron 75 ml 6–8 ml फली छेदक इल्ली पर लंबा असर (IRAC 28)
NPK 00:52:34 1 kg 75–100 g दाना भरने की ताक़त

Drip: दिन 85

NPK 00:00:50 – 5 kg प्रति एकड़: दाने का वज़न और size बढ़ाता है।

सलाह: फली बनते समय एक हल्की सिंचाई दें। हर हफ़्ते इल्ली गिनें; एक मीटर कतार में 1 इल्ली दिखे तो spray न टालें। Spray नीचे की फलियों तक पहुँचाएँ।

6. दाना भराई और पकाव (दिन 90–115)

Spray 5: दिन 90–100

Product मात्रा / एकड़ 15 L पंप में काम
Ionex 0.5–1 ml/L 8–15 ml पानी सुधार
Kestron 75 ml 6–8 ml ऊपर की आख़िरी फलियों को इल्ली से बचाता है
NPK 06:11:39 1 kg 75–100 g दाना बड़ा और चमकदार

सलाह: अब सिंचाई बंद करें। पत्ते पीले होकर झड़ें और फली भूरी हो, तब कटाई करें। आख़िरी spray और कटाई के बीच label पर लिखे दिन पूरे होने दें। कटाई के बाद 2–3 दिन धूप में सुखाएँ।

पूरा शेड्यूल एक नज़र में

दिन तरीका Products
15–25 Spray Ionex + Atlanta Gold + Emamectin benzoate 5% SG + NPK 13:40:13
15–25 Drip Carbon Flux
35–40 Spray Ionex + Atlas Duo + Emamectin benzoate 5% SG + NPK 13:40:13
45 Drip Cal-Xtra 40 + Boron 20%
50–60 Spray Ionex + Atlanta Gold + Emamectin benzoate 5% SG + Zinglo
70–80 Spray Ionex + Hexaconazole 75% WG + Kestron + NPK 00:52:34
85 Drip NPK 00:00:50
90–100 Spray Ionex + Kestron + NPK 06:11:39

इस शेड्यूल के Farmkart products

  • Atlanta Gold: Ascophyllum nodosum seaweed extract; ज़्यादा शाखाएँ और ठंड-पाले में फूल टिके रहते हैं।
  • Cal-Xtra 40: 40% Calcium Oxide; फूल और फली का झड़ना कम।
  • Zinglo: Glycine chelated zinc 25%; फूल से फली बनना बेहतर।

ये सभी products अपने नज़दीकी Farmkart partner से ख़रीदें। सलाह के लिए Farmkart को call करें: 88238 88238.

दवा की मात्रा और कटाई से पहले का इंतज़ार label से मिलाकर ही उपयोग करें।